काॅमेडियन कपिल शर्मा ने बुधवार को हिन्दू रीति रिवीज से गिन्नी चतरथ संग शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं बीते दिन दोनों ने सिख रीति रिवाज से शादी की।
14 Dec, 2018 11:43 AMमुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा ने बुधवार को हिन्दू रीति रिवीज से गिन्नी चतरथ संग शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं बीते दिन दोनों ने सिख- रीति रिवाज से शादी की।
इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। तस्वीरों में कपिल व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हैंडसम लग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी बांधी हुई है।
वहीं गिन्नी गिन्नी के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गिन्नी ने हैवी ज्वैलरी पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना है। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
शादी से पहले भागने की कोशिश
बता दें कि शादी से पहले कपिल ने भागने की कोशिश भी की थी। दरअसल, दोनों की शादी की एक वीडिये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में कपिल फैंस का शुक्रिया कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम दोनों फेरों के लिए जा रहे हैं। आगे अपनी बात को पूरी करते हुए कपिल फैंस से पूछते हैं कि बता दों शादी करुं यां भाग जाऊं। तभी कपिल की बात सुनते गिन्नी हंसने लगती हैं।
शादी के बाद 2 रिसेप्शन
कपिल और गिन्नी 14 दिसंबर को अमृतसर रिसेप्शन पार्टी देंगे।जानकारी के मुताबिक कपिल टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में भी पार्टी रखेंगे।
वहीं जो लोग अमृतसर नहीं आ पाएंगे वो मुंबई में दी जानेवाली पार्टी में शामिल हो सकेंगे। कपिल मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी 24 दिसंबर को दे सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी के बाद अब कपिल अपना नया शो लेकर आएंगे । ये नया शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' के नाम से सोनी चैनल पर आएगा। कपिल के इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे। फैंस को उनके शो का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं।