25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। क्रिसमस के मौके पर तो बड़े भी बच्चे बन जाते हैं। ऐसे में क्रिसमस का त्योहार अपने आप में ही खास है, तभी तो हर किसी को इसका इंतजार रहता है। टीवी से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार के रंग में रंगे नजर आए।
26 Dec, 2020 10:49 AMमुंबई: 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। क्रिसमस के मौके पर तो बड़े भी बच्चे बन जाते हैं। ऐसे में क्रिसमस का त्योहार अपने आप में ही खास है, तभी तो हर किसी को इसका इंतजार रहता है। टीवी से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार के रंग में रंगे नजर आए।
काॅमेडियन कपिल शर्मा ने भी क्रिसमस के मौके पर अपनी प्यारी सी बेटी अनायरा शर्मा की क्यूट तस्वीरें शेयर की।अनायरा रेड कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। कपिल ने अनायरा शर्मा की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो प्यारी सी सांता बनी हैं।
एक तस्वीर में वो क्रिसमस ट्री के बगल में रखे बड़े से गिफ्ट के अंदर बैठी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अनायरा का क्लोजअप है। दोनों ही तस्वीरों में अनायरा मुस्कुराती नजर आ रही हैं। अनायरा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि कपिल की बेटी अनायरा एक साल की हुई है। कपिल ने इंस्टा पर बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में बर्थडे गर्ल अनायरा पिंक कलर की फ्रॉक में बिल्कुल राजकुमारी लगी।