main page

कपिल शर्मा ने ली बिपाशा बसु-करण सिंह पर चुटकी, कहा- 'ये वो लोग हैं, जो सुहागरात पर दूध नहीं, प्रोटीन शेक पीते हैं'

Updated 11 February, 2022 12:49:06 PM

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति-एक्टर करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री को पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ के कई सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किए। साथ ही कपिल भी बातों-बातों में उन पर चुटकी लेते नजर आए। ये मस्ती और कॉमेडी से भरा एपिसोड 13 फरवरी को दिखाया जाएगा।

बॉलीवुड तड़क टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति-एक्टर करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री को पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ के कई सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किए। साथ ही कपिल भी बातों-बातों में उन पर चुटकी लेते नजर आए। ये मस्ती और कॉमेडी से भरा एपिसोड 13 फरवरी को दिखाया जाएगा।

Bollywood Tadka

इसी बीच सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि द कपिल शर्मा शो में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का स्वागत 'जादू है नशा है' सॉन्ग से होता है। दोनों रोमांटिक अंदाज में एंट्री लेते हैं। कपिल शर्मा पूछते हैं, ''आप दोनों 10 पहले भी इतने ही फिट और लवली लग रहे थे और आज भी। आप जैसे कुछ लोग होते हैं अपनी सुहागरात पर दूध नहीं प्रोटीन शेक पीकर सोते हैं।''

 

आगे कपिल शर्मा कहते हैं, ''अर्चना जी, करण सिंह ग्रोवर को टैटू बनवाने का बहुत शौक है। उन्होंने कम से कम 10 टैटू बनवा रखे हैं। मैं आपसे करण पूछना चाहता हूं कि आप ऐसे और कितने टैटू और बनवाना चाहते हैं कि इसके बाद आपको कपड़े पहनने की जरूरत ही न पड़े।''

 

कपिल शर्मा के इस फनी सवाल को सुन बिपाशा कहती हैं, 'ऐसा कभी होने ही नहीं वाला है। करण को कपड़े बहुत पसंद है और उन्हें कपड़े के बिना रहना भी बहुत अच्छा लगता है।' बिपाशा का ये जवाब को सुन सभी जोर जोर से हंसने लगते हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Kapil SharmaBipasha BasuKaran Singh GroverBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...