कॉमेडिन भारती सिंह ''खतरों के खिलाड़ी 9'' और ''द कपिल शर्मा शो'' में आने के बाद अब जल्द ही शो ''खतरा खतरा खतरा'' में नजर आएंगी। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो सामने आया था। अब भारती के सबसे अच्छे दोस्त कपिल शर्मा ने शो का प्रोमो शेयर कर भारती को शुभकामनाएं दी है।
10 Mar, 2019 05:46 PMमुंबई: कॉमेडिन भारती सिंह 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'द कपिल शर्मा शो' में आने के बाद अब जल्द ही शो 'खतरा खतरा खतरा' में नजर आएंगी। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो सामने आया था। अब भारती के सबसे अच्छे दोस्त कपिल शर्मा ने शो का प्रोमो शेयर कर भारती को शुभकामनाएं दी है। कपिल ने पोस्ट शेयर कर लिखा है- हमारी भारती का एक नया शो आ रहा है... आपको इस शो की शुभकामनाएं। जानकारी के लिए बता दें कि ये शो कलर्स टीवी पर 11 मार्च से शुरू होगा।
बता दें कि इस शो में भारती के अलावा उनके पति हर्ष, प्रोड्यूसर विकास गुप्ता, आदित्य नारायण और जैसमीन भसीन नजर आएंगी।