main page

रक्षाबंधन पर 'होने वाली भाभियों' संग करीना की लंच डेट, 'बेबो' ने शेयर की कपूर फैमिली की राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Updated 04 August, 2020 12:02:45 PM

बॉलीवुड स्टार्स वे राखी का त्योहार  धूमधाम से मना रहे हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें स्टार्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की। कपूर फैमिली ने इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। पूरे कपूर खानदान ने साथ मिलकर लंच किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स वे राखी का त्योहार  धूमधाम से मना रहे हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें स्टार्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की। कपूर फैमिली ने इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। पूरे कपूर खानदान ने साथ मिलकर लंच किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

करीना कपूर और सैफ अली खान ने यह फैमिली लंच प्लान किया था। करीना ने सोशल मीडिया पर अपने भाईयों के साथ और पूरे परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि  करिश्मा कपूर इस फैमिली लंच में शामिल नहीं हो सकती।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, बबीता, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा,और तैमूर अली खान दिख रहे हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में कपूर खानदान के बीच आलिया भट्ट और तारा सुतारिया नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें कि बता दें एक ओर जहां आलिया भट्ट रणबीर कपूर डेट कर रहे हैं। वहीं आदर जैन एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि तारा इन बातों से इंकार करती आई हैं, लेकिन अब इन तस्वीरों से साफ है कि वो फैमिली के कितनी करीब हैं।

Bollywood Tadka

कपूर फैमिली की ये लंच डेट की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

kapoor familykareena kapoor khansaif ali khanranbir kapooralia bhatttara sutarialunch daterakshabandhanBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...