बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मामला गर्मा गया है। सुशांत के सुसाइड के बाद से ही फिल्ममेकर करण जौहर को लगातार सोशल मीडिया पर टार्गेट किया जा रहा है। करण के इन विवादों में घिरने के बाद खबरें आईं कि उनका नाम रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से हटा दिया गया है। वहीं अब रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इन खबरों को गलत बताया है।
02 Jul, 2020 03:20 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मामला गर्मा गया है। सुशांत के सुसाइड के बाद से ही फिल्ममेकर करण जौहर को लगातार सोशल मीडिया पर टार्गेट किया जा रहा है।
करण के इन विवादों में घिरने के बाद खबरें आईं कि उनका नाम रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से हटा दिया गया है। वहीं अब रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इन खबरों को गलत बताया है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा-'आवश्यक.. खबरें जिनमें बताया जा रहा है कि करण जौहर सूर्यवंशी का हिस्सा नहीं हैं गलत हैं। इसकी सफाई रिलायंस एंटरटेनमेंट ने दी है।'
मामी फिल्म फेस्टिवल के बोर्ड से इस्तीफा दिया
करण जौहर कई सालों से मामी फिल्मफेस्टिवल के बोर्ड मेंबर रहे हैं। मगर विवादों में आने के बाद उन्होंने इसकी डायरेक्टर स्मृति किरण को इस्तीफा मेल किया है। खबरें हैं कि फेस्टिवल की चेयर पर्सन और दीपिका पादुकोण ने करण को मनाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वे नहीं मानें।
नहीं आएगा करण का शो काॅफी विद करण
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' भी बंद होने वाला है। IWMBuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टार वर्ल्ड चैनल अब 'कॉफी विद करण' को भारत में बंद करने की प्लानिंग कर रहा है। पहले प्लानिंग थी कि इस चैट शो को किसी और चैनल पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा लेकिन सुशांत की मौत के बाद करण के इस शो को लेकर उठे विवाद के बाद अब मेकर्स ने इस पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। हालांकि इस बारे में अभी करण जौहर की तरफ से कोई रिऐक्शन नहीं आया है।
फिल्म 'सूर्यवंशी' की बात करें तो ये मार्च में रिलीज की जाने वाली थी मगर कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते इसे पोसटपोन कर दिया गया है। फिल्म को करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्वा मेहता, अरुणा भाटिया और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी का है। फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।