main page

करण जौहर और सेलिब्रेटी मैनेजर रेशमा शेट्टी की दोस्ती में दरार,फिल्ममेकर ने रातों रात खत्म किया काॅन्ट्रैक्ट

Updated 16 December, 2020 11:35:09 AM

बाॅलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर बीते कुछ महीने से काफी चर्चा में हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से करण जौहर कई बार विवादों में फंस चुके हैं। सुशांत सुसाइड केस से लेकर बॉलीवुड ड्रग केस तक हर जगह फिल्ममेकर का नाम उछला। इसी बीच करण जौहर एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह उनकी दोस्त रेशमा शेट्टी हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर बीते कुछ महीने से काफी चर्चा में हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से करण जौहर कई बार विवादों में फंस चुके हैं। सुशांत सुसाइड केस से लेकर बॉलीवुड ड्रग केस तक हर जगह फिल्ममेकर का नाम उछला। इसी बीच करण जौहर एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह उनकी दोस्त रेशमा शेट्टी हैं।

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें कि रेशमा शेट्टी बॉलीवुड की एक जानीमानी सेलेब्रिटी मैनेजर हैं। खबरों की मानी तो करण जौहर और रेशमा शेट्टी की दोस्ती में अब दरार आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही रेशमा शेट्टी और करण जौहर के बीच झगड़ा हो गया।

Bollywood Tadka

जिसके बाद करण जौहर और रेशमा शेट्टी ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। इतना ही नहीं करण जौहर ने रेशमा शेट्टी के साथ काम करने से भी इंकार कर दिया है। यही कारण है कि करण जौहर ने रातों रात रेशमा शेट्टी की एजेंसी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई है।  

Bollywood Tadka


करण ने शुरु की अपनी टैलेंट कंपनी 

कुछ दिन पहले करण जौहर खुद की टैलेंट कंपनी शुरू करने का ऐलान किया था। बंटी सजदेह और करण जौहर ने मिलकर इस कंपनी की नींव रखी है। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी थी। माना जा रहा कि रेशमा शेट्टी के साथ मतभेद होने के बाद ही फिल्ममेकर ने अपनी खुद की टैलेंट कंपनी खोलने का फैसला लिया।
 

: Smita Sharma

Karan Joharcelebrity managerReshma Shettyfriendship turnsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...