main page

करण जौहर, रणवीर- आलिया के साथ ला रहे ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

Updated 06 July, 2021 03:06:02 PM

तकरीबन 5 साल बाद सशक्त एक्टर्स की तिगड़ी टीम के साथ करण जौहर निर्देशक की कमान संभालने जा रहे है। आज अपने सोशल मिडिया पर इसकी जानकारी देते हुए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ करण जौहर ने अपनी नई फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की घोषणा की है।

नई दिल्ली। तकरीबन 5 साल बाद सशक्त एक्टर्स की तिगड़ी टीम के साथ करण जौहर निर्देशक की कमान संभालने जा रहे है। आज अपने सोशल मिडिया पर इसकी जानकारी देते हुए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ करण जौहर ने अपनी नई फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की घोषणा की है। 

जानिए अब कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत, पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी

करण जौहर द्वारा निर्देशित, हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा,  शशांक खेतान और  सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में प्रदर्शित होगी।

करण जौहर ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा-  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। 2022 में ये अनोखी कहानी थिएटर में रिलीज होगी। साथ ही हैश टैग के साथ लिखा- #RockyAurRaniKiPremKahani #RRKPK. 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

रेड स्पोर्ट्स ब्रा में Khushi Kapoor ने दिखाईं HOT अदाएं, देखें तस्वीरें

बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।

वैसे इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर और आलिया की जोड़ी नजर आ चुकी है। इसे फैंस ने खूब पसंद भी किया था।  

 

Content Writer: Chandan

ranveer singhranveer birthdaykaran joharnew projectrocky aur rani ki prem kahanialia bhattरणवीर सिंहकरण जौहररॉकी और रानी प्रेम कहानीआलिया भट्ट

loading...