विवादित रियालिटी 'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां अब्दुल राजिक सबके चहेते बने हुए हैं। वहीं अर्चना गौतम को भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। 21 अक्टूबर को 'बिग बॉस 16' में 'शुक्रवार का वार' तो नहीं हुआ लेकिन मजा बड़ा आया। जहां शिव ठाकरे की कैप्टेंसी छिन गई। वहीं सजा के तौर पर अर्चना गौतम को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। खुद ऐसा बिग बॉस ने किया जिसके बाद तो अर्चना की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा लेकिन इस खुशी में घरवाले उनके लिए शनि बन गए।
22 Oct, 2022 01:32 PMमुंबई: विवादित रियालिटी 'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां अब्दुल राजिक सबके चहेते बने हुए हैं। वहीं अर्चना गौतम को भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। 21 अक्टूबर को 'बिग बॉस 16' में 'शुक्रवार का वार' तो नहीं हुआ लेकिन मजा बड़ा आया। जहां शिव ठाकरे की कैप्टेंसी छिन गई। वहीं सजा के तौर पर अर्चना गौतम को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। खुद ऐसा बिग बॉस ने किया जिसके बाद तो अर्चना की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा लेकिन इस खुशी में घरवाले उनके लिए शनि बन गए।

वहीं आज 'वीकेंड का वार' है जिसमें कई कंटेस्टेंट की क्लास लगती दिखेगी। हालांकि इस बार कंटेस्टेंट की क्लास सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर लगाएंगे। दरअसल, सलमान खान को डेंगू हो गया है इसलिए शो की कमान करण जौहर ने संभाली है। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है।

इस प्रोमो में करण गोरी नागौरी की क्लास लगाते दिख रहे हैं। वीकेंड के वार में करण अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के झगड़े पर बात करते दिखेंगे। करण गोरी से कहते हैं कि उन्होंने जो उकसाने वाली चीजें कि उसका मकसद चोट पहुंचाना था या नहीं।

करण कहते हैं- 'बिग हॉस तक को धमकी दी। ये अपमानजनक था, दायरे के खिलाफ था।' करण ने सीधा सवाल दागा-'गोरी आपको घर में रहना है या बाहर जाना है?'

कैप्टन बनी अर्चना गौतम तो हुआ नियम उल्लंघन
बीते एपिसोड में आने देखा कि कैसे अर्चना गौतम) के कैप्टन बनते ही सभी घरवाले नियमों का उल्लंघन करने लग जाते हैं। कोई उनके रूम से जाकर चॉकलेट्स चोरी करता है तो कोई फल। कोई इंग्लिश में बात करता है तो कोई अपनी ड्यूटी करने से ही मना कर देता है हालांकि सबको अर्चना समझाती हैं लेकिन पल्ले किसी से कुछ नहीं पड़ता। अर्चना के सामने से गोरउनके ही रूम से फल ले रही हैं। फिर वह उनके मुंह के सामना लेजाकर उन्हें चिढ़ा रही हैं। अति हो जाने के बाद कैप्टन गोरी का हाथ झटक देती हैं जिसके बाद हरियाणा की शकीरा सिर फोड़ने की धमकी देती हैं। इसी वजह से करण जौहर उन्हें वीकेंड के वार पर लताड़ते हैं।
बता दें कि इस बार घर से बेघर होने के लिए सुम्बुल तौकीर खान, मान्या सिंह और शालीन भनोट नॉमिनेटेड हैं। अब देखना है कि किस कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कटेगा।