main page

MAMI फिल्म फेस्टिवल से अलग हो जाएंगे करण जौहर, नेपोटिज़्म मामले में बाॅलीवुड का साथ न मिलने से आहत डायरेक्टर

Updated 26 June, 2020 01:16:16 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज़्म और बॉलीवुड में होने वाली राजनीति का मुद्दा गर्म है। लोगों का मानना है कि नेपोटिज़्म के चलते सुशांत ने सुसाइड किया है। वहीं एक्टर के निधन के बाद से ही करण जौहर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सुशांत के फैंस ने करण पर नेपोटिज़्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वे सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज़्म और बॉलीवुड में होने वाली राजनीति का मुद्दा गर्म है। लोगों का मानना है कि नेपोटिज़्म के चलते सुशांत ने सुसाइड किया है। वहीं एक्टर के निधन के बाद से ही करण जौहर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सुशांत के फैंस ने करण पर नेपोटिज़्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वे सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

इस ट्रोलिंग के बाद करण ने ट्विटर पर सभी स्टार किड्स को फॉलो करना बंद कर दिया और 14 जून के बाद कोई पोस्ट नहीं की है। वहीं अब खबरें हैं कि इन ट्रोलिंग के परेशान होकर करण ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Bollywood Tadka

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर इस बात से आहत हैं कि इस मुश्किल समय में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। खबर है कि उन्होंने इस बारे में उन्होंने MAMI की आर्टिस्टिक डायरेक्टर स्मृति किरण को अपना रेजिस्ट्रेशन लेटर दे दिया है। हालांकि दीपिका पादुकोण ने उन्हें मनाने की कोशिश की है। 

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें कि MAMI के बोर्ड में विक्रमादित्य मोटवाने, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जोया अख्तर और कबीर खान शामिल हैं। वहीं दीपिका पादुकोण MAMI की अध्यक्ष हैं।

: Smita Sharma

karan joharresignmami boardreceiving supportBollywoodnepotism debatesushant singh rajputBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...