फिल्ममेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही आज 5 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर करण ने एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ फिल्ममेकर ने एक नोट भी लिखा है।
07 Feb, 2022 05:02 PMमुंबई. फिल्ममेकर करण जौहर के जुड़वां बच्चे यश और रूही आज 5 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर करण ने एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ फिल्ममेकर ने एक नोट भी लिखा है।
वीडियो में यश और रूही अलग-अलग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों गुब्बारों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिर में करण ने यश और रूही को पकड़ा हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'मेरी लाइफलाइन को... मेरा उद्देश्य…। मेरा सब कुछ.. मैं ब्रह्मांड को हर रोज उन्हें हमारे जीवन में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं… .. वे आज 5 साल के हैं… ..मैं अपने शेष जीवन का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि मुझे पता है कि वे मेरे साथ हैं… रूही और यश।' फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और यश-रूही को बर्थडे विश कर रहे हैं।
बता दें करण साल 2017 में सेरोगेसी से यश और रूही के पिता बने। करण के घर बच्चे और उनकी मां है। करण अपने बच्चों की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। करण बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार भी देते हैं।