main page

Trailer: करण जौहर ने बनाई ओशो की विवादित सेक्रेटरी 'मां आनंद शीला' पर डॉक्यूमेंट्री, उठेगा छिपे हुए राजों से पर्दा

Updated 13 April, 2021 02:10:27 PM

शायद ही कोई हो जिसने मां आनंद शीला न सुना हो। यह वो नाम है जो कि दशकों तक विवादों में रहा। कई बार तो उन्हें विवादित आनंद शीला भी कहा जाता है। यह वही शीला हैं जो सबसे विवादित गुरु ओशो रजनीश की पर्सनल असिस्टेंट रह चुकी हैं। आनंद शीला के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है, जिसका नाम है- सर्चिंग फॉर शीला। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- “आपने उसे देखा है, आपने

बॉलीवुड तड़का टीम. शायद ही कोई हो जिसने मां आनंद शीला न सुना हो। यह वो नाम है जो कि दशकों तक विवादों में रहा। कई बार तो उन्हें विवादित आनंद शीला भी कहा जाता है। यह वही शीला हैं जो सबसे विवादित गुरु ओशो रजनीश की पर्सनल असिस्टेंट रह चुकी हैं। आनंद शीला के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है, जिसका नाम है- सर्चिंग फॉर शीला। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है।

Bollywood Tadka

 

यह ट्रेलर बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- “आपने उसे देखा है, आपने उसे सुना है और आपने निश्चित तौर पर उसके बारे में सुना है। अब वह यहां आपको अपनी कहानी बताने आ रही है। नेटफ्लिक्स पर 22 अप्रैल को सर्चिंग फॉर शीला स्ट्रीम होगी।”

 

ट्रेलर में मां आनंद शीला के जीवन की झलकियां दिखाई गईं हैं।  शुरुआत ओशो रजनीश की क्लिप से होती है, जिसमें वो कह रहे हैं, जो लोग गुनाह नहीं करते, वो इस तरह भागते नहीं। इसके बाद शीला का भारत लौटने का फुटेज दिखाया जाता है और वॉइसओवर चलता है- हैप्पी होमकमिंग शीला। डॉक्यूमेंट्री में आगे बताया जाता है कि उन पर धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। बीच में एक क्लिप में रजनीश कहते हैं- वो एक क़ातिल है। जिस तरह के गुनाह उसने किये हैं, उसके बोझ तले वो जीवनभर कष्ट भोगेगी।

Bollywood Tadka


इसके बाद शीला कहती हुई नज़र आती हैं कि दुनिया मुझे उनके नज़रिए से देखती है। शीला, रजनीश के साथ अपने संबंधों पर कहती हैं कि वो मुझे प्यार करते थे। एक फुटेज में शीला के साथ करण जौहर भी नजर आते हैं। शीला उनसे कहती हैं कि मेरा स्कैंडल शो-बिज़नेस के स्कैंडल्स से बहुत बड़ा है। इस पर करण कहते हैं- सही कहा, वो सब तो किंडरगार्टन स्कैंडल्स हैं।

इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए कई छिपे हुए राजों से पर्दा उठेगा। शीला ओशो को अपना भगवान मानती थी, जिसे ओशो में अपनी पर्सनल असिस्टेंट रखा था। हर किसी ने मां आनंद शीला को ओशो की विवादित पीए के रूप में पहचाना है, लेकिन इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए वह बताएंगी आखिर शीला है कौन?
बता दें यह डॉक्यूमेंट्री 22 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

Content Writer: suman prajapati

Karan JoharsharestrailerdocumentaryOsho rajneeshcontroversial secretarymother Anand SheelaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...