बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर फैशन के मामले में किसी भी स्टार को मात दे सकते हैं। चाहे कोई शादी हो या फंक्शन, करण का फैशन सबसे अलग होता है। पर अब बात हो रही है उनके एक बैग की। करण के रंग बदलने वाले इस बैग के साथ करण एयरपोर्ट पर दिखे।
10 Apr, 2019 04:16 PMमुंबई: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर फैशन के मामले में किसी भी स्टार को मात दे सकते हैं। चाहे कोई शादी हो या फंक्शन, करण का फैशन सबसे अलग होता है। पर अब बात हो रही है उनके एक बैग की। करण के रंग बदलने वाले इस बैग के साथ करण एयरपोर्ट पर दिखे। हाल ही में जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे तो एक बार फिर से उनका स्टाइल देखने को मिला। जी हां, करण सुपर महंगे स्टार हैं। कपड़ो से लेकर बैग वो काफी महंगे शौंक रखते हैं।
खैर हाल ही में करण रंग बदलने वाला बैग लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। करण का rainbow लुई Vuitton बैग देखने में काफी स्टाइलिश लग रहा है। इस बैग की कीमत $ 10,495 यानी 7,28,695 रुपये है।
करण के इस बैग में होलोग्राफिक फिनिश बैग का एक्स-फैक्टर है। इसमें क्लासिक लुइस विटन डिजाइन है। rainbow प्रिज्म, पीवीसी ट्रिम, व्हाइट हार्डवेयर, टॉप हैंडल और लेदर हैंडल फास्टनर हैं। एयरपोर्ट पर ब्लू डेनिम जैकेट के साथ जींस पहने हुए काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं, ब्लैक शेड्स लगाए हुए उन्होंने पैपराजी को स्वैग अंदाज में पोज दिए।
बता दें कि करण जौहर अपने सुपर महंगे कपड़ों के लिए जाने जाते हैं। उनको अक्सर महंगे और स्टाइलिश जैकेट में स्पॉट किया जाता है, जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। उनके संग्रह का मुख्य आकर्षण कई जैकेट हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। उनका एक फेव ब्रांड बालेंसीगा है।
वर्कफ्रंट की बात करेें तो करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका है।