फिल्ममेकर करण जौहर आज अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यश और रूही पूरे 7 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यश और रूही को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यश और रूही को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। जो खूब वायरल हो रही है।
07 Feb, 2021 05:30 PMमुंबई. फिल्ममेकर करण जौहर आज अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यश और रूही पूरे 7 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यश और रूही को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यश और रूही को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। जो खूब वायरल हो रही है।
वीडियो में करण यश और रूही को बर्थडे विश कर रहे हैं। बच्चे थैक्यू कहने की बजाय पापा का मजाक उड़ाने लगते हैं। हम बहुत थक गए हैं। करण पूछते हैं क्यों थक गए हो यश और रूही कहते हैं कि हम आपके चमकीले और गंदे कपड़े देख कर थक गए हैं। दोनों बच्चे करण के कपड़ों की अलमारी के पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं। करण भी रूही के चमकीले शॉर्ट्स का मजाक उड़ाते हैं। करण यश और रूही को वीडियो पर टूडल्स बोलने के लिए कहते हैं। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'जन्मदिन पर गुडबाय कहना जरूरी है। एक बार फिर फैशन क्रिटिक्स मेरी आलोचना करने के लिए हाजिर हैं। मेरी जिंदगी के प्यार को हैपी बर्थडे रूही और यश।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें करण जौहर अक्सर बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। करण ने 44 साल की उम्र में पिता बनने का फैसला लिया। करण सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पिता बने।