एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच का विवाद काफी बढ़ गया है। निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं निशा ने करण के ऊपर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए हैं जिनसे दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। निशा के आरोपों के बाद करण का नाम उनकी ही को-स्टार हिमांशी पाराशर के साथ जोड़ा जा रहा है।
05 Jun, 2021 01:33 PMमुंबई: एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच का विवाद काफी बढ़ गया है। निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं निशा ने करण के ऊपर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए हैं जिनसे दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। निशा के आरोपों के बाद करण का नाम उनकी ही को-स्टार हिमांशी पाराशर के साथ जोड़ा जा रहा है।
दोनों की कुछ तस्वीरें और चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिमांशी पर लोग घर तोड़ने का इल्जाम लगा रहे हैं। इन सबसे तंग आकर हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को लॉक कर दिया है। हिमांशी के अलावा करण ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है।
बता दें कि करण मेहरा और हिमांशी सीरियल मांवा ठंडीया छावां में काफी समय से एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को शो में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दोनों अक्सर सेट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले हिमांशी ने करण के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में करण हिमांशी को गिरने से बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'करण कहते हैं कि मैं जमीन से जुड़ी इंसान हूं, लेकिन मुझे पता है कि ये लड़खड़ाना है।' वहीं करण ने हिमांशी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मैंने कहा था इतना भी नहीं गिरना चाहिए कि आप जमीन पर आ जाओ। क्यूट मोमेंट्स। आपके साथ शूटिंग करने में मजा आया।' हिमांशी ने पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, "आपके लिए हम कहीं भी गिर जाएंगे करन जी।"