main page

इंतजार जब हम साथ होंगे..9 महीने से दूर बेटे के लिए तड़पे करण मेहरा,बोले-'उंगली थाम जिंदगी की राह पर चले पर मजबूरी ने किए रास्ते अलग'

Updated 17 March, 2022 03:50:29 PM

''ये रिश्ता क्या कहलाता'' फेम करण मेहरा पर बीते सााल जून महीने में  निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। घरेलू हिंसा मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ समय बाद  एक्टर को अग्रिम जमानत मिल गई है।इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई। दोनों का एक बेटा कावि

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम करण मेहरा पर बीते सााल जून महीने में  निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। घरेलू हिंसा मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ समय बाद  एक्टर को अग्रिम जमानत मिल गई है।

Bollywood Tadka

इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई। दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है।

Bollywood Tadka

बेटे काविश के निशा के पास होने की वजह  करण उससे मिल नहीं पा रहे हैं। करण आए दिन सोशल मीडिया पर बेटे संग वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं।

Bollywood Tadka

बेटे को 9 महीने से ना मिल पाने से करण बेहद दुखी हैं और उन्हें अपने इस गम को फैंस के साथ शेयर किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

करण ने काविश संग बिताए लम्हों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'उंगली पकड़कर जिंदगी की राह पर चल पड़े पर कुछ समय के लिए मजबूरी ने रास्ते अलग किए हैं। बेसब्री से इंतजार है जब हम दोनों फिर एक साथ होंगे, जरूर होंगे।' 

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी। इनकी शादी भी किसी शाही शादी से कम नहीं रही। साल 2017 में 14 जून को करण और निशा एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने जिसका नाम कविश है। निशा ने साल 2021 में जून के महीने में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। निशा ने करण मेहरा पर  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। 

Content Writer: Smita Sharma

karan mehrasonKavishnisha rawalLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...