main page

जन्म के सात दिन बाद करण-अंकिता ने रखा बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की ये बात

Updated 21 December, 2019 05:55:47 PM

स्टार प्लस के पापुलर शो ये हैं मोहब्बतें के एक्टर करण पटेल बीते कुछ दिनों पहले ही पिता बने हैं। करण पटेल की वाइफ अंकिता ने 14 दिसंबर को बेटी को जन्द दिया। बेटी के जन्म के बाद करण और अंकिता बेहद खुश है। जन्म के बाद से ही फैंस एक्टर की बेटी का नाम जानने के लिए उत्सुक थे, लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। करण ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. स्टार प्लस के पापुलर शो ये हैं मोहब्बतें के एक्टर करण पटेल बीते कुछ दिनों पहले ही पिता बने हैं। करण पटेल की वाइफ अंकिता ने 14 दिसंबर को बेटी को जन्द दिया। बेटी के जन्म के बाद करण और अंकिता बेहद खुश है। जन्म के बाद से ही फैंस एक्टर की बेटी का नाम जानने के लिए उत्सुक थे, लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। करण ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी है।  

Bollywood Tadka

करण पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर कर एक्टर ने लिखा, ''आप सबके आशीर्वाद से ही हमारी दुनिया सुंदर बन पाई है, आप सभी का तह दिल से शुक्रिया करता हूं, रब दी मेहर।'' अंकिता ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टा पर शेयर की है। पोस्ट पर दोनों ने अपनी बेटी का नाम मेहर बताया है।

 

 

 कपल के पोस्ट वायरल करते ही फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी पोस्ट के रिएक्शन में लिखा, 'मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' अन्य ने भी ऐसे ही मैसेज करके दोनों को बधाईयां दी हैं।

 

Bollywood Tadka। 

बता दें, अंकिता और करण का यह पहला बच्चा है। करण और अंकिता ने साल 2015 में शादी की थी। करण पटेल ने शो 'ये है मोहब्बतें' से काफी पॉपुलेरिटी हासिल की है। शो हाल ही में बंद हुआ है। 

: Smita Sharma

Karan patelAnkitanameddaughterLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip  NewsTelevision Celebrity NewsEntertainmentTV Reality Show Updates

loading...