बाॅलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को एपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए करण सिंह ग्रोवर पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ मालदीव पहुंचे। वहीं पति के बर्थडे को बिपाशा ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज बिपाशा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण केक काट कर रहे हैं। वहीं बिपाशा उनके बगल में बैठी मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं।
23 Feb, 2021 11:38 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को एपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए करण सिंह ग्रोवर पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ मालदीव पहुंचे। वहीं पति के बर्थडे को बिपाशा ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज बिपाशा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण केक काट कर रहे हैं। वहीं बिपाशा उनके बगल में बैठी मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं।
लुक की बात करें तो बिपाशा पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैप्पी बर्थडे वाले शेड्स पहन रखे हैं। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बिपाशा ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर पति करण को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने करण के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है,जिसमें दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। इस के साथ उन्होंने कैैप्शन में लिखा-'साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू।'
बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2016 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी को चार साल हो गए हैं। बिपाशा बसु इन दिनों बड़े पर्दे से दूर अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं।