main page

ऋत्विक और करण टैकर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई सामने, एक ने खुद को किया आईसोलेट दूसरे ने इसे बताया अफवाह

Updated 21 August, 2020 11:16:32 AM

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। हर रोज हजारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में खबर हैं कि टीवी से फेम हासिल करने वाले  ऋत्विक धनजानी और करण टैकर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टर करण ने बुधवार को मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय किया था।

मुंबई. कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। हर रोज हजारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में खबर हैं कि टीवी से फेम हासिल करने वाले  ऋत्विक धनजानी और करण टैकर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टर करण ने बुधवार को मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय किया था।

Bollywood Tadka

करण के कुछ करीबी रिश्तेदारों ने बताया हैं कि मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय करने से कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। एक्टर ने इस बात की कोई घोषणा नही की हैं। रिपोर्ट मिलते ही एक्टर ने अपने आप को एक होटल में क्वांरटाइन कर लिया हैं। इस बात को गुप्त रखा गया हैं कहीं करण को इस वजह से ट्रोलिंग का सामने न करने पड़े। लोग उन पर साथ में सफर करने वाले लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप न लगा दें। करण ने हवाई जहाज से सफर किया था जिसकी वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

करण के साथ ऋत्विक के भी कोरोना पॉजीटिव होने की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। ऋत्विक ने मीडिया से बात करते हुए कहा हैं ये सब अफवाह हैं मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरे परिवार के सब लोग भी ठीक हैं किसी की रिपोर्ट पॉजीटिव नही हैं।

Bollywood Tadka
इससे पहले टीवी के कई स्टार्स कोरोना पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। इसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है की मोहेना कुमारी, खिचड़ी की ऋचा भद्रा, कसौटी के पार्थ समथान और इश्कबाज एक्ट्रेस श्रेनु पारिख आदि शामिल हैं। इनके अलावा मेरे साईं, भाबीजी घर पर हैं और डॉ बी आर अम्बेडकर के सेट पर भी स्टार्स संक्रमित पाए गए थे। हालांकि सभी इससे जंग जीत चुके हैं।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

Karan Tacker and Ritwik Dhanjanireactbeingcorona positivenewsBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...