main page

दिल्ली के गुरुद्वारे में पवित्रा करण वीर मेहरा ने गर्लफ्रेंड निधि संग लिए लावां फेरे, देखें वेडिंग तस्वीरें

Updated 25 January, 2021 10:22:29 AM

बी-टाउन में साल 2021 की शुरुआत शहनाइयों के साथ हुई है।  एत तरफ जहां एक्टर वरुण धवन  गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधें। वहीं दूसरी तरफ टीवी स्टार करणवीर मेहरा और निधी वी सेठ ने भी दिल्ली में शादी रचाईं।

मुंबई: बी-टाउन में साल 2021 की शुरुआत शहनाइयों के साथ हुई है।  एत तरफ जहां एक्टर वरुण धवन  गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधें। वहीं दूसरी तरफ टीवी स्टार करणवीर मेहरा और निधी वी सेठ ने भी दिल्ली में शादी रचाईं।

Bollywood Tadka

करण और निधि ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे लावां फेरे लिए। शादी के बाद कपल की खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो करण शानदार शेरवानी में दिखे। करण वीर मेहरा सिर पर पगड़ी और हाथ में तलवार थामकर पूरे पंजाबी मुंडे बन गए थे।

Bollywood Tadka

वहीं निधि पिंक और क्रीम लहंगे में खूबसूरत दिखीं।लहंगे के साथ मैचिंग ज्वेलरी और रेड चुड़ा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। शादी की रस्मों के दौरान करण वीर मेहरा और निधि वी सेठ एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आए।

Bollywood Tadka

तस्वीर में करण वीर मेहरा और निधि वी सेठ की जोड़ी कमाल लग रही है।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में करणवीर मेहरा अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाए दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

Bollywood Tadka

बता दें कि करणवीर की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी बचपन की दोस्त देविका से की थी। हालांकि, शाकी के 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

काम की बात करें तो करणवीर ने 'शन्नों की शादी', 'बहनें', 'सूर्या द सुपर कॉप', 'अमृत मंथन', 'पव‍ित्र र‍िश्ता', 'रिश्तों का मेला', 'टीवी -बीवी और मैं' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वहीं निध‍ि 'मोहल्ला मोहब्बत वाला' और 'मेरे डैड की दुल्हन' में काम किया है।

: Smita Sharma

Karan Veer Mehraties knotgirlfriendNidhi V SethTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity Newsentertainment news

loading...