main page

करणवीर ने 'GOT' से की 'रामायण' के सीन की तुलना, नाराज हुए फैन ने दे डाली धमकी

Updated 16 May, 2020 07:01:20 AM

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर लाॅकडाउन में रोजाना 100 लोगों को खाना खिलाकर आर्थिक मदद कर रहा है। करणवीर की इस कोशिश को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर करणवीर चर्चाओं में आ गए गैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है कि उनके फैंस नाराज हो गए हैं।

मुंबई: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर लाॅकडाउन में रोजाना 100 लोगों को खाना खिलाकर आर्थिक मदद कर रहा है। करणवीर की इस कोशिश को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर करणवीर चर्चाओं में आ गए गैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है कि उनके फैंस नाराज हो गए हैं।

Bollywood Tadka

करणवीर ने सुपरहिट सीरियल 'रामायण' का एक युद्ध सीन शेयर किया है, जिसमें लक्ष्मण के पीछे युद्ध लड़ता सैनिक डांस कर रहा है। 'करणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए 'रामायण' की तुलना 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से कर डाली है, जिस पर उनके फैंस नाराज हो उठे हैं। करणवीर के फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि उन्होंने क्या सोचकर ऐसा किया है ? वो लोगों की भावनाओं का मजाक कैसे उड़ा सकते हैं ?

Bollywood Tadka

करणवीर की पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- 'लोग आपको इसलिए देखते हैं क्योंकि आप एक स्टार हो। लेकिन आपने ऐसा पोस्ट करके सबको चौंका दिया है।लोगों को रामायण पसंद है क्योंकि वो भगवान में भरोसा करते हैं और आप इस महान कथा को जीओटी से कम्पेयर कर रहे हो.... यह गलत बात है। मैं आपको पसंद करता था लेकिन आपके इस पोस्ट के बाद में आपको अनफॉलो करने जा रहा हूं।'करणवीर के पोस्ट पर बाकी फैंस भी इसी तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं  जब दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले किसी शो का इंटरनेट पर यूं मजाक उड़ा है। इससे 'महाभारत' के एक सीन का भी फैंस मजाक उड़ा चुके हैं। उसमें भीष्म पितामह कूलर की हवा खाते नजर आ रहे थे। हालांकि  भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने कहा था कि जरुर इस तस्वीर के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I had to post this 🤣🤣🤣🤣 and we used to think, what an epic war they created, just like @gameofthrones

A post shared by Karanvir Bohra (@karanvirbohra) on May 13, 2020 at 11:31am PDT

 

करणवीर के काम की बात करें तो वह कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वहीं लाॅकडाउ के कारण जल्द ही उननाक सीरियल 'सौभाग्यवती भव:'शुरु होने वाला है। इस सीरियल में उनके साथ सृति झा थीं। इस सीरियल को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

: Smita Sharma

karanvir bohracompareramayangotfansslammedGame of ThronesLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...