main page

रोजाना 100 लोगों को खाना खिला रहे हैं टीवी एक्टर करणवीर, सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कर रहे हैं तारीफ

Updated 15 May, 2020 10:33:14 AM

देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए देश में लाॅकडाउन किया गया गै। लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने घर में कैद होने के लिए मजबूर है। ऐसे में देश में ऐसे लोग भी है जिनको दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। इन लोगों की मदद के लिए बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स आगे आए। स्टार्स हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं।

मुंबई: देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए देश में लाॅकडाउन किया गया गै। लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने घर में कैद होने के लिए मजबूर है। ऐसे में देश में ऐसे लोग भी है जिनको दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। इन लोगों की मदद के लिए बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स आगे आए। स्टार्स हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं जरूरतमंदों की मदद करने वालों की लिस्ट में टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का नाम भी शामिल हो गया है। करणवीर रोजाना 100 लोगों को नाश्ता करा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। करणवीर पत्नी के साथ रोजाना खुद घर पर नाश्ता तैयार करते हैं और फिर उसे पैक करके बांट कर आते हैं।

Bollywood Tadka

इस दौरान करणवीर साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखते हैं और सभी सावधानियां बरतते हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी दोनों बेटियां भी नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए शेयर करते हुए करणवीर ने लिखा-'हमारी सुबह की शुरुआत 8 बजे से होती है।

Bollywood Tadka

जरूरतमंदों के लिए 100 पैकेट तैयार कर लिए हैं।' करणवीर के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। टीवी स्टारर्स के साथ साथ ऑडियंस भी करणवीर के कदम को सराहनीय बता रही है।

Bollywood Tadka

बता दें कि करणवीर लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।कुछ दिन पहले अपनी बेटियों के साथ करणवीर घर पर ही एक्सरसाइज और योगा करते हुए नजर आए थे। वह टाइम टाइम पर अपने फैंस को घर पर रहने की ही सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। 

: Smita Sharma

karanvir bohrafeeding100 peopledailylockdowncoronavirusLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...