बाॅलीवुड एक्टर करणवीर बोहरा हाल ही में दूसरी बार पिता बने। करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खुशखबरी खुद करणवीर ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। बेटी के जन्म के बाद से ही कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि उनकी दो बेटियां पहले से हैं। यह कपल कभी अपनी बेटियों को तीन देवियां बता रहा है तो कभी चार्ली के 3 एजेंल्स।
22 Dec, 2020 02:19 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर करणवीर बोहरा हाल ही में दूसरी बार पिता बने। करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खुशखबरी खुद करणवीर ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। बेटी के जन्म के बाद से ही कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि उनकी दो बेटियां पहले से हैं। यह कपल कभी अपनी बेटियों को तीन देवियां बता रहा है तो कभी चार्ली के 3 एजेंल्स।
हाल ही में करणवीर बोहरा ने अपनी लाडली के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की, जिसे देख आप भी प्यार में डूब जाएंगे। शेयर की इस तस्वीर में करणवीर की नन्हीं परी पापा सीने से लिपटकर आराम कर रही है।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'लोग कहते हैं कि मैं इसे बिगाड़ रहा हूं। लेकिन मैं खुद को ऐसा करने से नहीं रोक सकता।' यह तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस इस तस्वीर पर हार्ट बना रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि करणवीर बहुत लकी हैं।
इससे पहले करणवीर ने ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों संग क्यूट वीडियो शेयर की थी। वीडियो को शेयर कर करणवीर ने लिखा, 'मेरी नसों में जो खुशी दौड़ रही है उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यकीन नहीं कर सकता कि मैं तीन बच्चियों का पिता हूं... याहू!! जिंदगी इससे बेहतर नहीं हो सकती, मेरी जिंदगी में इन 3 राजकुमारियों के साथ दुनिया पर राज करने की कल्पना करो.. मुझे ये तीन एंजेल्स भेजने के लिए धन्यवाद भगवान। मैं इनका अच्छी तरह ख्याल रखूंगा, क्योंकि ये मेरी तीन देवियां हैं। मेरी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती।'
बता दें कि करणवीर और टीजे ने साल 2006 में शादी की थी। दोनों की ये शादी बैंगलोर के आश्रम में हुई थी। इस शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2016 में दोनों के घर दो जुड़वां बेटियों बेला वोहरा और विएना बोहरा का जन्म हुआ था।