टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो करणवीर को माॅस्को एयरपोर्ट से वापिस भारत जाने के लिए कहा गया। दरअसल, जब एयरपोर्ट पर करणवीर के पासपोर्ट की जांच हुई तो वह थोड़ा सा डैमेज था।
30 Jan, 2019 05:19 PMमुंबई: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो करणवीर को माॅस्को एयरपोर्ट से वापिस भारत जाने के लिए कहा गया। दरअसल, जब एयरपोर्ट पर करणवीर के पासपोर्ट की जांच हुई तो वह थोड़ा सा डैमेज था।
जिस वहज से वहां मौजूद सिक्योरिटी ने करणवीर को कहा कि वह भारत लौट जाएं। इस बात की जानकारी खुद करणवीर ने ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर करते हुए दी। करणवीर ने लिखा- बहुत बुरा लगा ...। मोस्को एयरपोरट पर इंतजार। मेरा पासपोर्ट थोड़ा खराब हो गया है। वे मुझे भारत वापस भेजने पर विचार कर रहे हैं। काश यह सब आपने वीजा देने से पहले ही बता दिया होता। फीलिंग सैड। इसके साथ ही उन्होंने 'इंडिया इन रशियन' के ट्विटर पेज को भी टैग किया है।
'इंडिया इन रशियन' ने दिया जवाब
बता दें कि करणवीर के साथ हुई घटना के बाद 'इंडिया इन रशियन' ने भी ट्वीट कर अपनी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा-इस मुद्दे को लेकर रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं।