main page

करणवीर मेहरा से लेकर पुनीत पाठक ने मनाई अपनी पहली होली, एक-दूजे के प्यार के रंग में रंगे दिखे कपल

Updated 30 March, 2021 11:54:35 AM

29 अप्रैल को होली का त्योहार पूरे देश में मनाया गया। कोरोना के कारण इस बार होली की चमक थोड़ी फीकी लगी। बड़ी-बड़ी पार्टियां नही की गई। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट किया। कई स्टार्स की शादी के बाद ये पहली होली थी।

मुंबई. 29 अप्रैल को होली का त्योहार पूरे देश में मनाया गया। कोरोना के कारण इस बार होली की चमक थोड़ी फीकी लगी। बड़ी-बड़ी पार्टियां नही की गई। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट किया। कई स्टार्स की शादी के बाद ये पहली होली थी। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में.....

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

Bollywood Tadka
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रति सिंह 24 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी की बाद ये पहली होली मनाई। नेहा ने पति रोहन और पूरे परिवार के साथ मिलकर धूमधाम से होली का जश्न मनाया। जिसकी तस्वीरें भी नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की।


पुनीत पाठक और निधि मूनी सिंह

Bollywood Tadka

डांसर पुनीत पाठक और निधि मूनी सिंह ने शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें भी पुनीत ने सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

नीति टेलर और परीक्षित बावा

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस नीति टेलर ने पति परीक्षित बावा के साथ होली के त्योहार धूमधाम से मनाया। कपल ने होली की तस्वीरें भी शेयर की। जिनमें दोनों रंग सरोबर नजर आ रहे है और खूब मस्ती कर रहे हैं। नीति ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी होली. कोविड ने हमें ये एहसास दिलाया कि हम एक-दूसरे के लिए काफी हैं। नीति और परीक्षित 13 अगस्त को शादी की थी।


बलराज सयाल और दीप्ति संग

Bollywood Tadka

खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट रहे बलराज सयाल ने भी पत्नी दीप्ति संग पहली होली सेलिब्रेट की। कपल की होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीरों में दोनों लाल और पीले गुलाल में रंगे नजर आ रहे हैं। बलराज और दीप्ति अगस्त 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे।


मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान

Bollywood Tadka

शो 'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर मनीष रायसिंघन ने 30 जून को एक्ट्रेस संगीता चौहान के साथ की। दोनों ने शादी के बाद पहली होली को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। मनीष ने होली की तस्वीर भी शेयर की। जिसमें दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं और मनीष ने संगीता को पीठ पर उठाया हुआ है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।


कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी

Bollywood Tadka
एक्टर कुणाल वर्मा और एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने पिछले साल शादी की। दोनों की माता-पिता बनने के बाद ये पहली होली थी। जिसे उन्होंने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। कपल ने होली सेलिब्रेशन की रोमांटिक तस्वीरें शेयर भी कीं।


करणवीर मेहरा और निधि

Bollywood Tadka

एक्टर करणवीर मेहरा ने पत्नी निधि और फैमिली संग दिल्ली में होली मनाई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर पत्नी और फैमिली के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। करणवीर मेहरा इसी साल 24 जनवरी 2021 को निधि के साथ लांवा फेरे लिए।

 

Content Writer: Parminder Kaur

Karanvir MehraPuneet Pathakneha kakkarrohanpreet singhniti taylorcelebratedfirst HolimarriageBollywood NewsBollywood News and GossipTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...