main page

'लापरवाह मां' कहने पर भड़कीं करीना, ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Updated 03 February, 2019 03:11:58 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर करीना को ट्रोल भी किया गया था जिसमें कुछ यूजर्स ने तो उनको ''लापरवाह मां'' तक कह दिया था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर करीना को ट्रोल भी किया गया था जिसमें कुछ यूजर्स ने तो उनको 'लापरवाह मां' तक कह दिया था। 

Bollywood Tadka, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान पिक्चर, तैमूर अली खान फोटो

हाल ही में अब करीना ने एक टॉक शो के दौरान लापरवाह मां कहने पर ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कुछ वक्त पहले मुझे एक फोटो के लिए ट्रोल किया गया। इस फोटो में मैं एक प्राइवेट जेट के सामने खड़े थी। ट्रोलर्स ने मुझसे कहा कि- मैं एक केयरलेस मां हूं, जो अपने बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रखती है। करीना ने गुस्से में कहा आप मेरी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें मैं इस वक्त आपको वह उंगुली दिखा रही हूं जो मेरे दिमाग में रहती है। दरअसल, सैफ और करीना के वर्क कमिटमेंट्स के कारण तैमूर अक्सर अपनी नैनी के साथ ही रहते हैं जिसकी वजह से उनको ट्रोल किया जा रहा है। 

Bollywood Tadka, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान पिक्चर, तैमूर अली खान फोटो


तैमूर के करीब हैं सैफ 

करीना ने इश्क 104.8 FM के एक शो में बताया कि सैफ तैमूर से बहुत प्यार करते हैं। वो तैमूर के लिए बहुत पागल हैं और उनको बिल्कुल अकेला नहीं छोड़ते। वो तैमूर के लिए बहुत केयरिंग हैं। मुझे उन्हें धक्का देना पड़ता है। आए दिन तैमूर के साथ सैफ की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों छोटे नवाब पापा से मिलने सेक्रेड गेम्स 2 के सेट पर पहुंच गए थे जहां वह काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे।  

Bollywood Tadka, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान पिक्चर, तैमूर अली खान फोटो

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर 

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

Bollywood Tadka,तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान पिक्चर, तैमूर अली खान फोटो

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

: Neha

kareena kapoor khan hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...