साल 2019 को अलविदा कहने को महज 3 दिन बाकी रह गए हैं और न्यू दस्तक देने वाला है। अपने न्यू ईयर को और भी अच्छा बनाने के लिए बॉलीवुड सितारे अलग-अलग अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है कि बॉलीवुड सितारें विदेश में अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। इस मामले में सैफ और करीना कपूर भी पीछे नही हैं। सैफ और करीना साल 2019 के जाते-जाते खूब एंजॉय कर रहे हैं और इस साल को यादगार बना रहे हैं।
28 Dec, 2019 01:05 PMबॉलीवुड तड़का टीम. साल 2019 को अलविदा कहने को महज 3 दिन बाकी रह गए हैं और न्यू दस्तक देने वाला है। अपने न्यू ईयर को और भी अच्छा बनाने के लिए बॉलीवुड सितारे अलग-अलग अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है कि बॉलीवुड सितारें विदेश में अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। इस मामले में सैफ और करीना कपूर भी पीछे नही हैं। सैफ और करीना साल 2019 के जाते-जाते खूब एंजॉय कर रहे हैं और इस साल को यादगार बना रहे हैं।
बता दें सैफ और करीना बेटे तैमूर के साथ वेकेशन पर गए हैं और करिश्मा कपूर भी उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं।
हाल ही में करीना और करिश्मा में अपने इंस्टा अकाउंट पर स्विट्जरलैंड वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्टार्स की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
कपूर सिस्टर्स ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''यहां सब खुशखबरी है,फैमिली टाइम, फैमिली फन।'' तस्वीरों में करीना, सैफ और करिश्मा कपूर सभी विंटर आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
इन प्यारी फैमिली फोटो के बीच नन्हें तैमूर सभी का ध्यान अपनी ओर अट्रेक्ट कर रहे हैं। मम्मा और मौसी के साथ तैमूर का बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है।