main page

कोरोना के चलते नहीं होगी राजीव कपूर की चौथे की रस्म, करीना और नीतू ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Updated 10 February, 2021 12:56:47 PM

फिल्म ''राम तेरी गंगा मैली हो गई'' फेम एक्टर राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में गम की लहर है। 1 साल के अंदर परिवार का दूसरा सदस्य खोने से पूरी कपूर फैमिली शोक में डूबी हुई है। मंगलवार को राजीव निधन के बाद इसी दिन शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं अब उनके चौथे को लेकर कपूर फैमिली ने सोशल मीडिया पर कुछ जानकारी दी है। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर और नीतू कपूर ने इंस्टाग्रम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि स्वर्गीय राजीव कपूर का चौथे नहीं किया जाएगा। ऐसा न करने के पीछे उन्होंने

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' फेम एक्टर राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में गम की लहर है। 1 साल के अंदर परिवार का दूसरा सदस्य खोने से पूरी कपूर फैमिली शोक में डूबी हुई है। मंगलवार को राजीव निधन के बाद इसी दिन शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं अब उनके चौथे को लेकर कपूर फैमिली ने सोशल मीडिया पर कुछ जानकारी दी है।

Bollywood Tadka


हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर और नीतू कपूर ने इंस्टाग्रम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि स्वर्गीय राजीव कपूर का चौथे नहीं किया जाएगा। ऐसा न करने के पीछे उन्होंने खास वजह भी बताई है।

Bollywood Tadka


करीना ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- इस समय चल रही पेंडेमिक की परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से स्वर्गीय राजीव कपूर के लिए चौथे की रस्म नहीं की जाएगी।

Bollywood Tadka


वहीं ऋषि कपूर की वाइफ नीतू ने भी ये जानकारी देते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और लिखा- पूरा राज कपूर परिवार इस दुख में आपके साथ है।

Bollywood Tadka


बता दें राजीव कपूर का निधन बीते मंगलवार हार्ट अटैक के चलते हुआ है। वह अभी 58 साल के थे। उनके अनाचक बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। इससे पहले राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर 30 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए थे।

 
 

Content Writer: suman prajapati

kareena kapoorneetu kapoorRajiv Kapoorchautha ceremonyheldBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...