बॉलीवुड एक्टर और लेजेंड फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का बीते दिन 87 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्णा कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
02 Oct, 2018 10:54 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर और लेजेंड फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का बीते दिन 87 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्णा कपूर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
कृष्णा के निधन से पूरा कपूर परिवार सदमे में हैं। कृष्णा राज कपूर का अंतिम संस्कार चेम्बूर में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के साथ-साथ कई करीबी लोग और बॉलीवुड के सितारे भी शामिल रहे। इस दौरान के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य एक-दूसरे को संभालते नजर आ रहे हैं।
एक वीडियो में जहां करीना कपूर खान अपनी दादी को खो देने के बाद रोती नजर आ रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी बेहद दुखी दिखाई दीं।
करीना बार-बार खुद को संभालने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन अपनी दादी के खोने के गम को छिपा नहीं पाईं। कृष्णा कपूर की अंतिम विदाई में दो बेटे, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के अलावा दोनों बेटियां, रीमा जैन और रिद्धिमा कपूर मौजूद थीं।