main page

Good News: 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनी करीना कपूर, घर आया नन्हा शहजादा

Updated 21 February, 2021 11:11:18 AM

बी-टाउन गलियारों में एक बाद एक खुशियां दस्तक दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर नन्हें बच्चे किलकारी गूंजी। 40 साल की करीना एक प्यारे से बेटे की मां बनीं हैं। करीना ने रविवार 21 फरवरी की सुबह बेटे को जन्म दिया है। बेबो को शनिवार रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। र

मुंबई:बी-टाउन गलियारों में एक बाद एक खुशियां दस्तक दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान के घर नन्हें बच्चे किलकारी गूंजी। 40 साल की करीना एक प्यारे से बेटे की मां बनीं हैं।

Bollywood Tadka

करीना ने रविवार 21 फरवरी की सुबह बेटे को जन्म दिया है। बेबो को शनिवार रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। करीना कपूर की फैमिली के कई सदस्य इस खुशखबरी के बाद से हॉस्पिटल में जमा होने लगे हैं। 

Bollywood Tadka

लॉकडाउन में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस

करीना ने लॉकडाउन में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स से शेयर की थी। कपल ने यह खुशखबीर एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए दी थी। पिछले साल अगस्त में कपल ने कहा था-हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'

Bollywood Tadka

करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। अब करीब 4 साल बाद वह दूसरी बार फिर से मां बनी हैं। 

Bollywood Tadka

करीना से पहले अनुष्का शर्मा,  काॅमेडियन कपिल शर्मा और टीवी एक्ट्रेस अनीता हसंनदानी के घर नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। जहां अनुष्का के घर नन्हीं परी आई।वहीं कपिल-गिन्नी और एक्ट्रेस अनीता हसंनदानी के घर बेटों के किलकारी गूंजी।



 

Content Writer: Smita Sharma

Kareena KapoorSaif Ali Khanblessedbaby boyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...