main page

करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक... साल 2021 में इन स्टार्स के घर गूंजी बच्चों की किलकारियां, सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा

Updated 26 December, 2021 05:31:23 PM

साल 2021 में जहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण काफी भयंकर मंजर देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर बी-टाउन के कई स्टार्स के घर खुशियों ने दस्तक दी। ये खुशियां उनकी नई फिल्मों या प्रोजेक्ट्स के कारण नहीं आईं बल्कि नन्हे मेहमानों के स्वागत करने से आईं। पेरेंट्स बनकर स्टार्स काफी खुश हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल किन-किन स्टार्स के घर नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी।

मुंबई. साल 2021 में जहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण काफी भयंकर मंजर देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर बी-टाउन के कई स्टार्स के घर खुशियों ने दस्तक दी। ये खुशियां उनकी नई फिल्मों या प्रोजेक्ट्स के कारण नहीं आईं बल्कि नन्हे मेहमानों के स्वागत करने से आईं। पेरेंट्स बनकर स्टार्स काफी खुश हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल किन-किन स्टार्स के घर नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी।


1. करीना कपूर 

Bollywood Tadka
इस साल करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार पैरेंट्स बने। करीना ने 21 फरवरी 2021 को दूसरे बेटे को जन्म दिया। कपल ने जिसका नाम जेह रखा।


2. अनुष्का शर्मा

 Bollywood Tadka
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर इस साल नन्ही परी की किलकारी गूंजी। एक्ट्रेस ने 11 जनवरी 2021 बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।


3. दीया मिर्जा

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने इस साल अपने घर में बेटे का स्वागत किया। 14 मई 2021 को बेटे अव्यान को जन्म दिया। अव्यान का जन्म समय से पहले हो गया था, जिसके कारण उसे कुछ दिन एनआईसीयू में रखना पड़ा। दीया ने 15 फरवरी 2021 को वैभव से शादी की थी।


4. नेहा धूपिया

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर इस साल बेटे की किलकारी गूंजी। एक्ट्रेस ने 03 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। इससे पहले नेहा और अंगद की एक बेटी है, जिसका नाम मेहर हैं। नेहा ने 18 नवंबर 2018 में मेहर को जन्म दिया था।


5. अपारशक्ति खुराना

Bollywood Tadka
एक्टर अपारशक्ति खुराना भी इस साल बेटी के पिता बने। एक्टर की पत्नी आकृति आहूजा ने 27 अगस्त 2021 को नन्ही परी को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने आरजोई ए खुराना रखा। 


6. लीजा हेडन 

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस लीजा हेडन इस साल तीसरी बार मां बनीं। एक्ट्रेस ने जुलाई महीने में बेटी लारा को जन्म दिया। इससे पहले लीजा और डीनो लालवानी के दो बेटे जैक और लियो हैं। एक्ट्रेस ने जैक को 2017 और लियो  2020 को जन्म दिया था। 


7. श्रेया घोषाल

Bollywood Tadka
सिंगर श्रेया घोषाल भी इसी साल मां बनीं है। सिंगर ने 22 मई 2021 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम श्रेया ने शिलादित्य मुखोपाध्याय रखा। 


8. मोहित मलिक 

Bollywood Tadka
एक्टर मोहित मलिक इस साल 29 अप्रैल 2021 को पिता बने। एक्टर की पत्नी अदिति मलिक ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने जिसका नाम एकबीर रखा। मोहित ने अदिति से 2010 में शादी की थी। 


9. चारु असोपा

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारु असोपा भी इसी साल बेटी की मां बनीं। एक्ट्रेस ने 1 नवंबर 2021 को लाडली को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ज़ियाना सेन रखा।


10. नकुल मेहता

Bollywood Tadka
एक्टर नकुल मेहता के घर इस साल बेटे की किलकारी गूंजी थी। एक्टर की पत्नी जानकी ने 3 फरवरी 2021 को लाडले को जन्म दिया। नकुल और जानकी ने बेटे के नाम सूफी रखा। 


11. प्रीति जिंटा

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इस साल सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनीं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर फैंस को इसकी खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस ने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा। 

Content Writer: Parminder Kaur

Kareena Kapoor KhanAnushka Sharmapreity zinta welcomedbabies2021Bollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...