बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बेबो आम तौर पर अपना बर्थडे मुंबई में हीसेलिब्रेट करती हैं लेकिन इस बार वह पटौदी पैलेस पहुंचीं। जहां उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। बर्थडे पर सैफ उनके लिए एक बेहद शानदार सेलिब्रेशन का आयोजन किया।
21 Sep, 2019 08:52 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बेबो आम तौर पर अपना बर्थडे मुंबई में हीसेलिब्रेट करती हैं लेकिन इस बार वह पटौदी पैलेस पहुंचीं। जहां उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। बर्थडे पर सैफ उनके लिए एक बेहद शानदार सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस पार्टी में करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समीरा कपूर भी पहुंची।
पार्टी की तस्वीरें करिश्मा ने अपने इंस्टा पर भी शेयर की हैं। देर रात हुए इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करीना केट काटती दिखीं वहीं सैफ अली खान उनके पीछे खड़े हैं। करीना के लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं सैफ व्हाइट कलर का कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। एक तस्वीर में कपल लिपलाॅक करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के आने के बाद फैंस अपनी फेवरेट स्टार को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस तैमूर के बारे में भी पूछ रहे हैं। तस्वीरों और वीडियो में तैमूर कहीं नजर नहीं आए।
काम की बात करें तो सैफ की अपकमिंग फिल्म लाल कप्तान का टीजर भी आ चुका है। इस फिल्म में सैफ एक नागा साधू के लुक में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सैफ 'जवानी जानेमन', 'तानाजी द अनसंग वाॅरियर','भूत पुलिस' में नजर आएंगे। वहीं करीना की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग खत्म की हैं। फिल्म में उनके साथ इरफान खान हैं।
इसके अलावा करीना ने हाल ही में फिल्म 'गुड न्यूज' और जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। करिश्मा की बात करें तो वह आल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आने वाली हैं।