एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान को हाल ही में बेटे तैमूर अली खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल, 21 सितंबर को तैमूर 3 साल के हो जाएंगे, जिसके चलते उनके मम्मी-पाप अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने पटौदी रवाना हुए हैं।
18 Sep, 2019 02:15 PMमुंबई: एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान को हाल ही में बेटे तैमूर अली खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल, 21 सितंबर को तैमूर 3 साल के हो जाएंगे, जिसके चलते उनके मम्मी-पाप अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने पटौदी रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर तीनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
एयरपोर्ट पर नन्हें तैमूर हर बार की तरह पापा सैफ के कंधो पर बैठे हुए मस्ती के मूड में दिखे। इस दौरान सैफ स्काई ब्लू कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट पायजामा और शेड्स लगाए हुए काफी कूल दिख रहे हैं।
वहीं, तैमूर व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में हमेशा की तरह कूल दिख रहे हैं। लेकिन करीना के लुक देख सबके मुंह खुले रह गए।
पति और बेटे के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं करीना व्हाइट टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस और स्टाइल ब्राउन जैकेट में काफी क्लासी लग रही हैं।
ब्लैक शेड्स के साथ पर्स करीना के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। हर बार की तरह बेबो ने अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर तीनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले कुछ समय पहले ही करीना और सैफ बेटे तैमूर के साथ लंदन से वापिस लौटे हैं।
सैफ जहां लंदन में 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे थे, वहीं, करीना लंदन में 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में बिजी थीं।
हालांकि, करीना को डांसिंग शो डी आई डी की शूटिंग के लिए बार-बार मुंबई आना पड़ता था।