बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर अपने डिफरेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चाहे पार्टी हो या रेड कार्पेट, वह अक्सर अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं उनका एयरपोर्ट और जिम लुक काफी खास होता है।
31 Jul, 2019 12:41 PMमुंबई: बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर अपने डिफरेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चाहे पार्टी हो या रेड कार्पेट, वह अक्सर अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं उनका एयरपोर्ट और जिम लुक काफी खास होता है। हाल ही में अब करीना लंदन से वापिस मुंबई लौट आई हैं। देर रात उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
हालांकि, तस्वीरों में वो अकेली ही दिखाई दे रही हैं। उनके साथ बेटे तैमूर अली खान और पति सैफ अली खान दिखाई नहीं दे रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी पूरी फैमिली के साथ बीते दो महीने से लंदन में ही है। यहां एक्ट्रेस अपने बेटे तैमूर और सैफ के साथ ही काम में भी बिजी हैं।
एयरपोर्ट पर करीना नेवी ब्लू टीशर्ट के साथ हार्फ स्लीव्स डेनिम जैकेट और लूज पैंट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ स्नीकर्स, ब्लैक बैग और कूल शेड्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हर बार की तरह उन्होंने एयरपोर्ट पर स्वैग अंदाज में एंट्री ली और टशन दिखाया। एयरपोर्ट पर उनका बिंदास और गजब लुक काफी वायरल हो रहा है। हर बार की तरह बेबो ने ऐटीट्यूड के साथ पैपराजी को पोज दिए।
करीना कपूर एक्सप्रेशंस की वजह से हुई थी ट्रोल
बीते दिनों करीना को अल्फाबेटिक ड्रेस में एयरपोर्ट पर देखा गया था। हालांकि उनकी इस एयरपोर्ट की तस्वीरों की वजह से उनको ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, कुछ यूजर्स को ये बहुत पसंद आ रही है तो कुछ करीना के एक्सप्रेशंस को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये हमेशा पाउट क्यों करती रहती हैं? तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि ये हमेशा ऐसा एटिट्यूड फेस क्यों रखती हैं, ये कब हंसती हैं?
करीना को लेकर सोशल मीडिया में फैंस की दीवानगी छाई रहती है। वह अक्सर फैंस को अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक से सबको इंप्रेस करती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना फिल्म 'गुड न्यूज' और 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। इसके अलावा खबरें हैं कि वह सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म 'जवानी जानेमन' में भी नजर आने वाली है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन ढेर सारे प्रोजेक्ट्स के अलावा बेबो इन दिनों टीवी सीरियल डांस इंडिया डांस में भी बिजी है। शो में वो बतौर जज की भूमिका निभा रही हैं। इसी के चलते वो लंदन और मुंबई के बीच ज्यादा सफर करती नजर आ रही है।