main page

किशोर प्रधान का 81 साल की उम्र में हुआ निधन, 'जब वी मेट' में किया था काम

Updated 12 January, 2019 03:43:45 PM

बाॅलीवुड एक्टर और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता किशोर प्रधान की 86 साल में निधन हो गया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता किशोर प्रधान की 86 साल में निधन हो गया है। उन्होंने बीते दिन अंतिम सांस ली। किशोर प्रधान फिल्मों में अपने कॉमेडी टाइमिंग के लिए काफी मशहूर थे। आपको बता दें कि किशोर शाहिद कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'जब वी मेट' में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके है।

Bollywood Tadka,किशोर प्रधान इमेज, 81 साल इमेज,

 

उन्होंने इस फिल्म में करीना के साथ स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म में उनका सिर्फ एक ही डायलॉग ‘अकेली लड़की खुली हुई तिजोरी की तरह होती है’ था। भले ही उनके पास ये एक ही डायलॉग था, लेकिन इसके जरिए उन्होंने लोगों का दिल जीता था। मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने सोशल मीडिया पर किशोर प्रधान को श्रद्धाजंली देते हुए कहा है कि उन्हें उनकी मिमिक्री के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

 

किशोर का जन्म नागपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। अभिनय उन्हें विरासत में मिली। उनकी मां मालतीबाई प्रधान भी 40 साल तक मराठी रंगमंच से जुड़ी रहीं। किशोर ने नागपुर के मारिस महाविद्यालय से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की और फिर उच्च शिक्षा के लिए मुंबई आ गए। इसके बाद 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस' में रिसर्च स्कॉलर के रूप में दो साल काम किया। इसी दौरान उन्होंने कई बड़े स्टेज शो में काम किया। उन्होंने 100 से ज्यादा मराठी फिल्मों और 18 अंग्रेजी नाटकों में काम किया। उनका पहला अंग्रेजी नाटक ‘बॉटम अप्स’ था।

 

: Smita Sharma

kareena kapoor khanstarrerjab we metfamekishore pradhandies86

loading...