इंडस्ट्री की दिवाली पार्टी काफी सुर्खियों में हैं। पार्टी के साथ-साथ इस स्टार्स का लुक भी सोशल साइट पर काफी वायररल हो रहा है। सेलेब्स के स्टनिंग लुक्स हर तरफ छाए हुए हैं।
28 Oct, 2019 02:17 PMमुंबई: इंडस्ट्री की दिवाली पार्टी काफी सुर्खियों में हैं। पार्टी के साथ-साथ इस स्टार्स का लुक भी सोशल साइट पर काफी वायररल हो रहा है। सेलेब्स के स्टनिंग लुक्स हर तरफ छाए हुए हैं।
लेकिन जिस स्टार के लुक ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह है करीना कपूर खान। अमिताभ बच्चन और कपूर्स की दिवाली पार्टी में सैफीना रॉयल लुक में पहुंचे थे।
पार्टी अटेंड करने के बाद सैफीना ने एक राॅयल फोटोशूट भी करवाया। इस फोटोशूट में उनके लाडले तैमूर भी नजर आए।
लुक की बात करें तो करीना ब्लू कलर के लहंगे में गॉर्जियस लगीं। डीप नेक चोली में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, नेकलस करीना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं सैफ की बैत करें तो वह ब्लू कलर का कुर्ता, वास्केट और व्हाइट पायजामे में हैंडसम दिखे। इस दौरान तैमूर ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा और ऑलिव ग्रीन कलर की वास्केट में हमेशा की तरह क्यूट नजर आए।
तैमूर पापा सैफ की गोद में पोज देते दिख रहे हैं। सैफीना के रॉयल लुक की हर तरफ चर्चा है। इस पोटोशूट में सैफीना का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना गुड न्यूज, तख्त औऱ अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। सैफ की बात करें तो उनकी लाल कप्तान हाल ही में रिलीज हुई हैं। इसके अलाना वह तानाजी:द अंगसंग वारियर में दिखेंगे।