main page

4 साल के हुए करीना-सैफ के लाडले बेटे तैमूर, सैफीना ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया छोटे नवाब का बर्थडे

Updated 21 December, 2020 10:23:03 AM

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 20 दिसंबर को बेटे तैमूर अली खान का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। तैमूर के चौथे बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

मुंबई: करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 20 दिसंबर को बेटे तैमूर अली खान का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। तैमूर के चौथे बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Bollywood Tadka

छोटे नवाब की बर्थडे सेलिब्रेश में करीना और सैफ के अलावा रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया भी शामिल हुए। तैमूर ने अपने चौथे बर्थडे के मौके पर हॉर्स थीम का केक काटा।

Bollywood Tadka

पार्टी की तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। पहली तस्वीर में तैमूर मां करीना और पापा सैफ के साथ केक कट काटते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो करीना येलो कलर के ऑउटफिट में नजर आ रहीं हैं।

Bollywood Tadka

सैफ अली खान ब्लू कुरता में दिखे। वहीं तैमूर ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं दूसरी तस्वीर में करीना सैफ के साथ पोज देते हुए तैमूर को केक खिलाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में करीना,सैफ,रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, इनाया कैमरे के सामने पोज देते दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

तैमूर ने अपने चौथे बर्थडे के मौके पर हॉर्स थीम का केक काटा। तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि तैमूर अपने जन्म के बाद से ही मीडिया के फेवरेट स्टार किड रहे हैं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए फोटोग्राफर्स घंटों-घंटों करीना-सैफ के घर के बाहर खड़े रहते हैं। करीना और सैफ के बेटे का जन्म दिसंबर, 2016 में हुआ।  तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनने वाले हैं। करीना कपूर दोबार प्रेग्नेंट हैं। 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

Kareena Kapoor KhanSaif Ali KhancelebratesonTaimur Ali KhanbirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...