एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी के आखिरी टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही है।
02 Feb, 2021 10:24 AMमुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी के आखिरी टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। फैंस के तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीरों में एक्ट्रेस लाइट ब्लू एंड वाइट कलर के काफ्तान में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और ब्लैक शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस पाउट बनाकर सेल्फी ले रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- इंस्टाग्रान v/s रिएिलटी। कफ्तान और पाउट्स जारी है। एक्ट्रेस का ये लुक सबको खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें करीना और सैफ अली खान इसी महीने में अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। कपल उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दिनों में कई ऐड्स में भी काम किया है।