दूसरे बच्चे की मां बनने के बाद से करीना कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन उन्हें बहन करिश्मा कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए। लेकिन इस दौरान वे इतनी जल्दबाजी में थे कि वो मौसी के घर के बाहर दरवाजे से ही टकरा गए। जिसका वीडिया अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
12 Mar, 2021 05:55 PMबॉलीवुड तड़का टीम. दूसरे बच्चे की मां बनने के बाद से करीना कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन उन्हें बहन करिश्मा कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए। लेकिन इस दौरान वे इतनी जल्दबाजी में थे कि वो मौसी के घर के बाहर दरवाजे से ही टकरा गए। जिसका वीडिया अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तैमूर अपनी मां करीना के बाद गाड़ी से बाहर निकलते है, तो पहले पैपराजी को देखकर चिल्लाते हैं और इसके बाद तुरंत अंदर भागने लगते हैं। लेकिन वह देखते नहीं की गेट बंद है और गेट से टकरा जाते हैं। ये देखते ही स्टाफ के लोग और करीना ने तुरंत तैूमर को जल्द पकड़ने लगते हैं और अंदर ले जाते हैं। ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

बता दें, करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को सिजेरियन डिलीवरी के जरिए जन्म दिया है। बीते दिनों करीना ने न्यू बॉर्न बेबी की तस्वीर भी शेयर की थी, लेकिन उसमें उनका चेहरा नजर नहीं आया था। वहीं करीना कपूर बच्चे की डिलीवरी के बाद 18 दिन बाद ही काम पर लौट आईं हैं, जिसे लेकर वो चर्चा बटोर रही हैं।