main page

पीरियड लीव पर करीना का बयान, बोली 'अगर कोई महिला पीरियड्स में काम नहीं कर पाती तो कंपनी को समझना चाहिए'

Updated 17 December, 2020 03:50:52 PM

एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के कारण चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। करीना महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखती रहती है। हाल ही में करीना ने पीरियड लीव पर अपनी राय रखी है।

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के कारण चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। करीना महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखती रहती है। हाल ही में करीना ने पीरियड लीव पर अपनी राय रखी है।

Bollywood Tadka
एक इंटरव्यू में करीना ने पीरियड लीव पर बात करते हुए कहा- हर महिला का शरीर अलग होता है इसलिए उनका कम्फर्ट लेवल भी अलग होता है। कुछ महिलाओं को पीरियड के दौरान पेट में दर्द होता है तो कुछ को पीठ में दर्द होता है। पीरियड के समय में महिलाओं को छुट्टी मिलनी चाहिए या नही इस पर करीना ने कहा- अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान काम नही कर पा रही है तो ये बात कंपनी को समझनी चाहिए।

Bollywood Tadka
करीना ने आगे कहा- मुझे भले पीरियड्स में दर्द ना होता लेकिन में कुछ गाने नही कर सकती। मैंने अपना काम आसपास मैनेज किया। कंपनियों और प्रॉडक्शन हाउसेज को ये बात समझनी चाहिए। एक्ट्रेस ने महिलाओं से अपील की कि वे वही करें जो उन्हें बेस्ट लगे।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी काम करती नजर आएंगी।

: Parminder Kaur

kareena kapoorspeaksperiod leaveBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...