एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके छोटे नवाब तैमूर अली खान अक्सर एयरपोर्ट लुक को लेकर सुर्खियोें में बने रहते हैं। करीना के बेटे तैमूर हमेशा अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपनी ओर अट्रेक्ट करते हैं। वहीं उनकी मां करीना अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को अपना दीवाना बनाती हैं।
05 Nov, 2019 05:05 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके छोटे नवाब तैमूर अली खान अक्सर एयरपोर्ट लुक को लेकर सुर्खियोें में बने रहते हैं। करीना के बेटे तैमूर हमेशा अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपनी ओर अट्रेक्ट करते हैं। वहीं उनकी मां करीना अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को अपना दीवाना बनाती हैं।
सोमवार रात मां बेटे की जोड़ी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान करीना कपूर तैमूर के साथ मैचिंग किए हुए नजर आ रही हैं।
करीना के लुक की बात करें तो वो ब्लैक टॉप, ब्लैक जैकेट के साथ ब्लू जीन्स में काफी स्टनिंग लग रही हैं। चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और हाई बन एकट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
वहीं छोटे नवाब की बात करें तो वो भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में बेहद प्यारे लग रहे हैं।
काम की बात करें तो करीना कपूर इन दिनो फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम 2' की शूटिंग में बिजी हैं।
होमी अडाजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में करीना इरफ़ान ख़ान के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'गुड न्यू्ज' में भी नजर आएंगी।