बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में करीना सैफ और तैमूर के साथ लंदन की भीगी सड़कों पर सैर करती दिख रही हैं। इस दौरान तैमूर अपने पापा सैफ के कंधे पर वजर आ रहे हैं।
14 Jun, 2019 04:07 PM मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में करीना सैफ और तैमूर के साथ लंदन की भीगी सड़कों पर सैर करती दिख रही हैं। इस दौरान तैमूर अपने पापा सैफ के कंधे पर वजर आ रहे हैं। तस्वीर में करीना व्हाइट टाॅप के साथ डेनिम जींस में कूल लुक में दिख रही हैं।
इसके साथ ही करीना ने जैकेट कैरी की है। तस्वीर में करीना बिना मेकअप दिख रही हैं। वहीं सैफ शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। बता दें कि करीना यहां फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के लिए आई हुई है। लेकिन साथ ही वो वक्त निकालकर अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल भी चुरा ही लेती है।
काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द डांस रियलिटी शो 'D.I.D'. में नजर आने वाली हैं। इस शो की शुरुआत से पहले ही करीना परिवार संग हॉलीवुड पर निकल गई हैं। इसके अलावा करीना ने हाल ही में फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग खत्म की है।
इस फिल्म के अलावा करीना करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। वहीं सैफ की बात करें तो वह वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के अलावा वह 'जवानी जानेमन' और 'लाल कप्तान' में नजर आएंगे।