आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स ने परिवार वालों के साथ मस्ती भरे अंदाज से साल 2022 का स्वागत किया। हर किसी ने अपने न्यूईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान शुक्रवार रात अपने घर पर हुए भव्य नए साल समारोह के बाद पिता रणधीर कपूर के घर पहुंचीं थीं। इस दौरान करीना के साथ उनके छोटे लाडले जहांगीर अली खान थे।शनिवार शाम को जैसे ही करीना कपूर खान पिता के घर से निकली तो पैपराजी ने उनको अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान करीना कपूर खान की मां बबीता पोते
02 Jan, 2022 11:15 AMमुंबई: आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स ने परिवार वालों के साथ मस्ती भरे अंदाज से साल 2022 का स्वागत किया। हर किसी ने अपने न्यूईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान शुक्रवार रात अपने घर पर हुए भव्य नए साल समारोह के बाद पिता रणधीर कपूर के घर पहुंचीं थीं। इस दौरान करीना के साथ उनके छोटे लाडले जहांगीर अली खान थे।
शनिवार शाम को जैसे ही करीना कपूर खान पिता के घर से निकली तो पैपराजी ने उनको अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान करीना कपूर खान की मां बबीता पोते जेह के प्यार से गाल खींचते हुए दिखीं।
लुक की बात करें करीनालाइट ब्राउन कलर के टाॅप के साथ ब्लैक स्किनफिट जींस में स्टाइलिश। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का बैग कैरी किया था।
वहीं जेह ब्लू आउटफिट में क्यूट लगे।
जैसे ही जेह को नानी के घर से बाहर लाया गया और कार में बैठाया गया तो नानी बबीता भी बाहर आ गईं और उन्होंने प्यार से जेह के गालों को खींचा।
इस दौरान नन्हा जेह भी कार से बाहर की तरफ झांकते हुए दिखा।
गौरतलब है कि इससे पहले एक्ट्रेस करीना कपूर खान को कोरोना हो गया था। वह दो हफ्ते तक क्वारंटाइन में थीं। हालांकि इस दौरान भी वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं। उस वक्त पापा रणधीर ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया था।
मीडिया में बातचीत करते हुए रणधीर कपूर ने कहा था डॉक्टर ने कहा कि कोरोना बहुत हल्का है। वह बेहतर महसूस कर रही है। इसके बाद करीना कपूर खान की रिपोर्ट 24 दिसंबर को नगेटिव आ गई थी।