हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर सैफ अली खान का आज बर्थडे है। 16 अगस्त को एक्टर अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सैफ अपना ये बर्थडे सेलिब्रेट करने फैमिली संग मालदीव पहुंचे हुए हैं। आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर करीना ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना कपूर ने पति सैफ अली खान को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह सैफ के कंधे पर हाथ रखे पोज दे रही हैं। इसमें तैमूर साइड में बैठे क्यूट पोज दे रहे हैं। वहीं छोटा बेटा जहा
16 Aug, 2021 02:15 PMबॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर सैफ अली खान का आज बर्थडे है। 16 अगस्त को एक्टर अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सैफ अपना ये बर्थडे सेलिब्रेट करने फैमिली संग मालदीव पहुंचे हुए हैं। आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर करीना ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
करीना कपूर ने पति सैफ अली खान को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह सैफ के कंधे पर हाथ रखे पोज दे रही हैं। इसमें तैमूर साइड में बैठे क्यूट पोज दे रहे हैं। वहीं छोटा बेटा जहांगीर एक्ट्रेस के पीछे लेटा खेलता नजर आ रहा है। वहीं तस्वीर तस्वीर में सैफ-करीना का पूल में रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरे जिंदगी के प्यार। हमेशा के लिए बस चाहती हूं तुम्हारा साथ।’
करीना कपूर का ये पोस्ट खूब देखा जा रहा है और फैंस भी कमेंट कर इस पर सैफ को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।
काम की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस है।