main page

क्रिकेटर दादा के नक्शेकदम पर चलें तैमूर, मां करीना की है ऐसी ख्वाहिश

Updated 07 August, 2019 05:36:10 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों डांस रियालिटी शो ''डांस इंडिया डांस'' में जज की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में करीना अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे करती दिखाईं दी। वहीं हाल ही में करीना ने तैमूर को लेकर एक खुलासा किया। दरअसल, हाल ही में शो में  पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की एंट्री हुई।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों डांस रियालिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में जज की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में करीना अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे करती दिखाईं दी। वहीं हाल ही में करीना ने तैमूर को लेकर एक खुलासा किया। दरअसल, हाल ही में शो में  पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की एंट्री हुई।

Bollywood Tadka

इस दौरान करीना बताया कि उनका सपना है कि तैमूर क्रिकेटर बनें। इतना ही नहीं करीना ने तैमूर के लिए बैट पर कपिल देव का ऑटोग्राफ भी लिया। करीना ने कहा कि उनकी दिली ख्वाबिशी है कि उनका बेटा क्रिकेटर बने। इससे बेहतर मेरे लिए कोई और गिफ्ट नहीं हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी भी एक क्रिकेटर थे। वह इंडिया टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी क्रिकेट काफी पसंद है। उन्हें आए दिन क्रिकेट खेलते देखा जाता है। 

Bollywood Tadka

करीना के काम की बात करें वह जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं। इसके अलावा करीना इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। 

 

: Smita Sharma

kareena kapoorwishestaimur ali khancricketertiger pataudisaif ali khankapil devibrahim ali khanBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...