main page

मम्मी करीना के लाडले तैमूर के पहले बर्थडे की तैयारियां हुई शुरू, देखें पटौदी हाउस का नज़ारा

Updated 18 December, 2017 05:48:54 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान इस महीने के 20 तारीख को पूरे एक साल के हो जाएंगे। उनके इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पापा सैफ और मम्मी करीना नन्हे तैमूर को साथ लेकर बीते दिनों दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान इस महीने के 20 तारीख को पूरे एक साल के हो जाएंगे। उनके इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पापा सैफ और मम्मी करीना नन्हे तैमूर को साथ लेकर बीते दिनों दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

Bollywood Tadka

इन तीनों के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दिल्ली से कुछ दूर रियाणा के पटौदी गांव में पटौदी हाउस है, जहां पर पूरा परिवार अपने इस साहबजादे का पहला बर्थडे यादगार मनाना चाहते है।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि ये पैलेस सैफ का पैतृक घर है। तैमूर के पहले बर्थडे के इंतज़ार में माँ करीना कपूर खान काफी समय से जुटी है। तैमूर, जब से पैदा हुए है तब से वो इंडस्ट्री में राज करने लगे है। वो एक ऐसे स्टारकिड बन चुके है जिसकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक होती है, तब वो ट्रेंड होने लगती है। इतना ही नहीं इस ख़ास को सेलिब्रेशन में अब पूरा परिवार जुट गया है।

Bollywood Tadka

पटौदी हाउस को लाइटस से सजाया गया है। इस बात की जानकारी मौसी करिश्मा कपूर खान ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरीज पर लीक कर दी है। इतना ही नहीं परिवार वालों ने बॉन फायर का भी इंतज़ाम किया है।  पार्टी के साथ वो सर्दी को भी खुलकर एन्जॉय करना चाहते है।

Bollywood Tadka

खबरों की माने तो तैमूर के पहले बर्थडे पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ आने की संभावना है। करण जौहर  भी अपने जुडवा बच्चों यश और रूही के साथ बर्थडे में शामिल हो सकते है।करीना के साथ उनका परिवार भी अब पटौदी हाउस में मौजूद है।

Bollywood Tadka

हर कोई अपने लाडले तैमूर के पहले बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड है। कुछ दिनों पहले मौसी करिश्मा कपूर खान ने तैमूर के बर्थडे को लेकर यह जानकारी दी थी कि उनके लाडले तैमूर का बर्थडे में परिवार के गिने चुने लोग और कुछ ख़ास दोस्त शामिल होने वाला है। लेकिन अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखकर यही लगता है कि तैमूर का बर्थडे हर कोई काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करना चाहता है।

Bollywood Tadka

 

:

kareena kapoor khansaif ali khantaimur ali khanPataudi Housebirthday celebrations

loading...