बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर अपनी लुक्स की वजह से सारी लाइमलाइट चुरा लेती है। हाल ही में करीना अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुई। तस्वीरों में करीना ने तैमूर को गोद में उठाया हुआ है। इस दौरान करीना वन पीस ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही है।
03 May, 2019 05:42 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर अपनी लुक्स की वजह से सारी लाइमलाइट चुरा लेती है। हाल ही में करीना अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुई। तस्वीरों में करीना ने तैमूर को गोद में उठाया हुआ है। इस दौरान करीना वन पीस ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही है।
वहीं मम्मी करीना की गोद में तैमूर हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे। इस समय नाइट सूट में उन्होंने हाथ में कागज के बने चांद-सितारे पकड़े हुए थे।
काम की बात करें तो करीना जल्द ही अपनी नई फिल्म 'इंग्लिश मीडियम' की शूटिंग शुरु करेंगी।
इसके अलावा वह इन दिनों फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं।
इसमें वह अक्षय कुमार के ऑपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वह मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' दिखेंगी।