main page

4 Month Wedding Anniversary: करिश्मा तन्ना का पति  संग LipLock,घुटनों पर बैठ वरुण ने लेडी लव करिश्मा को पहनाई रिंग

Updated 06 June, 2022 10:26:06 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इसी साल फरवरी में बाॅयफ्रेंड वरुण बांगेरा संग शादी रचाई थी। कपल की शादी को 5 जून को 4 महीने हो गए हैं। फोर्थ मंथ वेडिंग एनिवर्सरी को करिश्मा ने पति बड़े ही बढ़िया तरीके से मनाया। इस दौरान का एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इसी साल फरवरी में बाॅयफ्रेंड वरुण बांगेरा संग शादी रचाई थी। कपल की शादी को 5 जून को 4 महीने हो गए हैं। फोर्थ मंथ वेडिंग एनिवर्सरी को करिश्मा ने पति बड़े ही बढ़िया तरीके से मनाया। इस दौरान का एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया।

Bollywood Tadka

वीडियो की शुरुआत में वह पैराग्लाइडिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं वरुण नीचे उनका इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक डायमंड रिंग का बॉक्स और प्यारा-सा बुके होता है जिसे वह पत्नी को देते हैं। इसके बाद वहघुटनों पर बैठ सभी के सामने उन्हें वह रिंग पहनाते हैं।

Bollywood Tadka

इस वीडियो में करिश्मा तन्ना की कई तस्वीरें भी हैं जिसमें वह अपनी सुंदर सी डायमंड रिंग को अलग-अलग तरह से फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा उन्होंने चॉकलेट पेस्ट्री और दो शैम्पेन ग्लासेस की भी तस्वीर शेयर की है जिस पर कॉन्ग्राचुलेशन (बधाई) लिखा हुआ है। वीडियो के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी 4 मंथ्स बेबी।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। 

Bollywood Tadka

करिश्मा ने 5 फरवरी 2022 को बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए थे। करिश्मा की शादी की तो ये किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी। उनकी शादी की थीम फेयरीटेल रखी गई थी जिसमें खुद एक्ट्रेस भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

Bollywood Tadka

उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के तीन महीने बाद वो पति वरुण के साथ समर वेकेशन पर तुर्की गई हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपने समर वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें काफी पसंद किया गया था। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

Content Writer: Smita Sharma

Karishma TannaHusbandVarun BangeraDiamond RingBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...