main page

अपनी गर्लगैंग के साथ कुछ इस अंदाज में करिश्मा कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें तस्वीरें

Updated 25 June, 2018 03:24:38 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 44 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा अपना जन्मदिन अपनी गर्लगैंग के साथ लंदन में मना रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 44 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा अपना जन्मदिन अपनी गर्लगैंग के साथ लंदन में मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

Bollywood Tadka

 

उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सैफ अली खान, सोनम कपूर, आनंद आहूजा और नताशा पूनावाला भी शामिल हुए। करिश्मा के दोनों बच्चे भी उनके साथ हैं। इस मौके पर करीना पाउट बनाती नजर आईं। लंच के वक्त इनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। करिश्मा गर्लगैंग के साथ इस मौके पर खूब मस्ती करती दिखी।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी। करिश्मा के फिल्मी करियर में उनकी जोड़ी गोविन्दा के साथ काफी पसंद की जाती थी। उनकी जोड़ी को फिल्मकारो ने अपनी फिल्मों में रिपीट किया। इन फिल्मों में राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, हसीना मान जाएगी जैसी फिल्में शामिल हैं। करिश्मा ने लगभग 60 फिल्मों में काम किया है।

 

 

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

 

 

 

 

:

karishma kapoorcelebratebirthdaylondonkareena kapoor khansaif ali khansonam kapoorAnand Ahuja

loading...