main page

वेडिंग पार्टी में अपने हिट सॉन्ग 'दिल ले गई' पर जमकर थिरकीं करिश्मा कपूर, ब्लैक ब्यूटी बन लूट ली महफिल

Updated 30 November, 2022 10:27:33 AM

80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भी अपने अंदाज से लोगों को चुटकियों में दीवाना बनाना बखूबी जानती हैं। भले ही इन दिनों वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आज भी फैंस उनके हद से दीवाने हैं। लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाली करिश्मा को हाल ही में किसी फ्रेंड की वेडिंग पार्टी

बॉलीवुड तड़का टीम. 80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भी अपने अंदाज से लोगों को चुटकियों में दीवाना बनाना बखूबी जानती हैं। भले ही इन दिनों वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आज भी फैंस उनके हद से दीवाने हैं। लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाली करिश्मा को हाल ही में किसी फ्रेंड की वेडिंग पार्टी में देखा गया, जहां वह अपने जबरदस्त डांस से लोगों का खूब दिल जीतती नजर आईं। अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

Bollywood Tadka


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर अपनी ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के हिट गाने ‘ले गई-ले गई सॉन्ग पर खूब थिरकती नजर आ रही हैं। ब्लैक ब्यूटी बन वह लोगों के बीच खूब महफिल जमा रही हैं और अपने लुक से सबको मात दे रही हैं। 90 के दशक के हिट सॉन्ग पर करिश्मा को डांस करते देख उनके फैंस भी खूब झूम रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं।

 

बता दें कि करिश्मा कपूर ने 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में नजर आईं। उनकी ‘दिल तो पागल’ है फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई। वहीं राजा हिंदुस्तानी से भी उन्हें खूब पॉपुलेरिटी मिली।  

 

 

Content Writer: suman prajapati

Karishma Kapoordanceshit songDil Le GayivideoviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...